86 प्रकार के कृषि यंत्रों पर मिलेगा अनुदान
मधेपुरा, सितम्बर 15 -- पुरैनी,संवाद सूत्र। कृषि विभाग की ओर से किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। बीएओ अंशुली प्रिया ने बताया कि चतुर्थ कृषि रोड मैप के तहत योजना के लिए 236 करोड़ 58 लाख रुपये की स्वीकृति दी गयी है। खेत की जुताई, बुआई, निकाई-गुड़ाई, सिंचाई, कटाई, फसल ढुलाई एवं उद्यान से संबंधित 86 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान मिलेगा। इच्छुक किसान कृषि विभाग की वेबसाइट एवं ओएफएमएस पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। समय सीमा में आवेदन करने वाले किसानों का चयन लॉटरी से होगा। लॉटरी की तिथि को स्वीकृति पत्र जारी किया जायेगा, जिसकी वैधता 15 दिनों की होगी। निर्धारित अवधि में खरीद नहीं करने पर स्वीकृति पत्र स्वत: रद्द हो जायगा। जिले की आवंटित राशि का कम से कम 18 प्रतिशत अत्यंत पिछड़ा वर्ग के किसानों को एससी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.