86,175 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, अबतक 99,532 आवेदन
मुजफ्फरपुर, अगस्त 3 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला पदाधिकारी कुमार गौरव की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में नए राशन कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में प्राप्त आवेदनों की जांच, सत्यापन, निष्पादन तथा पंचायत स्तर पर चल रहे विशेष शिविरों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को माइक्रोप्लान के अनुसार मिशन मोड में कार्य कर निर्धारित लक्ष्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया गया।अधिकारियों ने बताया कि जिले को 86,175 नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य मिला है। अबतक 99,532 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। डीएम ने सभी आवेदनों का सत्यापन कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र परिवारों को शीघ्र राशन कार्ड उपलब्ध हो सके। उन्होंने पंचायत स्तर पर विशेष शिविरों के माध्यम से अभियान तेज करने पर जोर दिया। डीएम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.