मुजफ्फर नगर, अप्रैल 15 -- अमित पुंडीर मुजफ्फरनगर। जिला समाज कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में लक्ष्य से अधिक जोडों की शादी कराई है। शासन स्तर से जिला समाज कल्याण विभाग को 854 जोडों की शादी कराने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन जिला समाज कल्याण विभाग ने लक्ष्य से अधिक 877 जोड़ों की शादी बडे धूमधाम के साथ कराई है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 855 बेटियों के बैंक खातें में करीब 5.13 करोड़ की धनराशि कन्यादान के रूप में पहुंची है।जनपद में इस बार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत काफी विलंब से शादियां हुई है, लेकिन समाज कल्याण विभाग ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक शादियां कराई है। शासन स्तर से जिला समाज कल्याण विभाग को 854 जोडों की शादी कराने का लक्ष्य दिया गया था। शादी के लिए जिला समाज कल्याण विभाग में 1700 से अधिक आव...