सहरसा, मार्च 30 -- पतरघट,एक संवाददाता। पस्तपार पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पस्तपार-धबौली मार्ग स्थित ठाढ़ी के समीप कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को 85 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने ऑटो भी जब्त किया। थाना अध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि पुअनि संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में वाहन रोककर तलाशी ली गई, जिसमें 34 पन्नियों में भरी शराब बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी पतराहा मधेपुरा निवासी दीपक कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...