औरंगाबाद, फरवरी 11 -- एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब के खिलाफ व्यापक छापेमारी अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में सोन दियारा क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में मंगावार गांव निवासी हीरा चौधरी, राजधानी चौधरी और रोहित कुमार शामिल हैं। पुलिस ने तस्करों की निशानदेही पर दियारा क्षेत्र में संचालित अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया। मौके पर करीब 2000 लीटर जावा महुआ विनष्ट किया गया तथा 85 लीटर तैयार शराब जब्त की गई। घटनास्थल पर शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी नष्ट कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र को शराब मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता ह...