धनबाद, मई 8 -- धनबाद। अदालत ने गुरुवार को 85 लाख गबन के आरोपी सचिन अग्रवाल की जमानत की अर्जी खारिज कर दी। आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है। जिला व सत्र न्यायाधीश चतुर्थ प्रफुल्ल कुमार की अदालत में सचिन की जमानत की अर्जी का विरोध करते हुए अपर लोक अभियोजक सत्येंद्र राय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अभिषेक अग्रवाल समेत अन्य से 85 लाख रुपए लेकर गबन करने का आरोप है। आरोपी के खिलाफ बैंक मोड़ थाने और गोविंदपुर थाने के अलावा गुजरात में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...