हरिद्वार, जून 22 -- हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने सोमवार को लालढांग क्षेत्र की रसूलपुर-मीठीबेरी ग्राम पंचायत में राज्य योजना के तहत बनने वाली आंतरिक इंटरलॉक सड़कों का लोकार्पण किया। करीब 85 लाख रुपये की लागत से बनने वाली छह सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक अनुपमा रावत ने कहा कि लालढांग क्षेत्र में सड़क सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उनका प्रयास है कि क्षेत्र की सभी प्रमुख और आंतरिक सड़कें पक्की हों, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की धुरी होती हैं और बेहतर संपर्क व्यवस्था से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तथा अन्य सुविधाओं ...