गोपालगंज, अप्रैल 19 -- गोपालगंज। जिला उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को विश्वम्भरपुर थाने के काला मटिहनिया बांध के समीप से 85 बोतल शराब के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान टीम ने तस्कर की बाइक भी जब्त की है। गिरफ्तार तस्कर बेतिया जिले के नौतन थाने के बलुआटोला गांव के नितेश कुमार है। जिसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया तस्कर यूपी की ओर से बाइक से शराब लेकर आ रहा था। यह भी पढ़ें- 45 लीटर विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार, बाइक जब्त यह भी पढ़ें- ब्रह्मपुर में कार से 328 लीटर विदेशी शराब बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.