85 बटालियन एनसीसी के नए कमान अधिकारी कर्नल एसएस कार्की ने किया वीवी इंटर कॉलेज का दौरा
शामली, जुलाई 28 -- शामली। 85 बटालियन एनसीसी शामली के नवनियुक्त कमान अधिकारी कर्नल एसएस कार्की ने मंगलवार को वीवी इंटर कॉलेज शामली का दौरा किया। उनके साथ बटालियन के प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल सीपी भदौला भी मौजूद रहे। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्य गुरुदास सिंह, एनसीसी अधिकारी कैप्टन रजनीश कुमार एवं सेकंड ऑफिसर डॉ. विजय कुमार ने बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान कर्नल एसएस कार्की ने एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि एनसीसी विश्व की सबसे बड़ी वर्दीधारी संस्थाओं में से एक है। इसमें विद्यालय और महाविद्यालयों के विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने व्यक्तित्व का विकास करते हैं और अनुशासन, नेतृत्व क्षमता व जिम्मेदारी की भावना के साथ देश सेवा के लिए तैयार होते हैं। उन्होंने कैडेट्स से आह्वान किया कि वे पूरी इच्छाशक्ति, लगन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.