85 प्रतिशत या उससे कम स्कूलों में ही चला एमडीएम, बेगूसराय समेत 30 जिलों के डीपीओ से शोकॉज
बेगुसराय, अक्टूबर 24 -- बिहार में मध्याह्न भोजन योजना पर सख्ती बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। बिहार के सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन में लापरवाही को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। 22 अक्टूबर को शाम चार बजे तक ई-शिक्षाकोष पर दर्ज आंकड़ों की समीक्षा में राज्य के 30 जिलों में मध्याह्न भोजन का संचालन 85 प्रतिशत या उससे कम विद्यालयों में पाया गया। इस पर मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने संबंधित जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों और जिला कार्यक्रम प्रबंधकों से स्पष्टीकरण मांगा है। अधिकारियों को पत्र प्राप्त होने के दो दिनों के अंदर अपना जवाब निदेशालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। मध्याह्न भोजन योजना के निदेशक विनायक मिश्र ने 23 अक्टूबर को इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि विद्यालयों में शत-प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.