85 की उम्र में किया एमए, अब PhD का सपना, 3 युद्ध लड़ चुके लाल चंद गोदारा के जज्बे को सलाम
नई दिल्ली, सितम्बर 20 -- Lal Chand Godara Success Story: पढ़ने और कुछ नया सीखने की कोई उम्र नहीं होती। मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। इन पक्तियों को सच कर दिखाया है हरियाणा के पूर्व फौजी लाल चंद गोदारा ने, जिन्होंने 85 साल की उम्र में एमए की डिग्री हासिल कर शानदार मिसाल पेश की है। इंडियन आर्मी में रह चुके गोदारा उम्र के इस पड़ाव पर इग्नू से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री पाकर उन लोगों के सामने बड़ी नजीर बन गए हैं जो आर्थिक, पारिवारिक या अन्य मजबूरियों के चलते पढ़ाई नहीं कर पाते या शिक्षा बीच में ही छोड़ देते हैं। सिरसा के रहने वाले गोदारा के भीतर पढ़ाई का जज्बा और ललक इससे भी पता चलता है कि उन्होंने एमए में 1200 में से 965 अंक हासिल किए हैं।76 की उम्र में ग्रेजुएशन, 85 में एम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.