बगहा, मार्च 27 -- स्कॉर्पियो जब्तनरकटियागंज, निज प्रतिनिधि। बलथर थाने की पुलिस ने शुक्रवार को माजर पुल के पास वाहन जांच के दौरान 85.15 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से तस्करों स्कार्पियो भी जब्त की गई है। तस्करों में बलथर थाने के सकड़िया गांव के कादिर शेख व नेपाल के परसा के पोखरिया गांव निवासी जुगेश्वर राउत शामिल हैं। एसडीपीओ जय प्रकाश सिंह ने बताया कि बलथर थाने के माजर पुल के समीप वाहन जांच के दौरान एक उजले रंग की स्कार्पियो को रोका गया। जांच के दौरान चालक के साथ आगे की सीट पर बैठा युवक घबराने लगा। मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर डिक्की की जांच की गई। उसमें से 85.15 किलो गांजा बरामद किया गया। जब्त गांजे व तस्करों को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। तस्करों ने खुलासा किया है कि वे गांजा की खेप नेपाल से लाकर भारतीय क्षेत्र म...