मऊ, अप्रैल 18 -- मऊ, संवाददाता। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने शुक्रवार को बंद पड़ी परदहां मिल की 85 एकड़ भूमि में प्रस्तावित औद्योगिक संकुल का निरीक्षण करके जायजा लिया। उन्होंने उद्योग विभाग के अधिकारियों के साथ प्रस्तावित नक्शे की जांच-पड़ताल करते हुए औद्योगिक संकुल पार्क विकसित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का दिशा निर्देश जारी किया। कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बताया कि बंद पड़ी परदहां मिल की लगभग 85 एकड़ भूमि पर आधुनिक औद्योगिक संकुल पार्क और क्लस्टर विकसित किया जाएगा। इस नई परियोजना से जिले की औद्योगिक विरासत को पुनजीर्वित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगा। यह भी पढ़ें- जनपद शामली को 180 रोजगार के अवसर प्राप्त इससे क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि को नई गति मिलेगी साथ ही साथ लोगों को नए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे।...