मोतिहारी, मार्च 30 -- छौडादानो,निसं। महुआवा एसएसबी कैंप के जवानों ने स्थानीय थाना के साथ संयुक्त रूप से नाकेबन्दी कर शनिवार की देर शाम कठनौतीया मठ के सामने एक पिकअप गाड़ी पर लदी 840 बोतल कफ सिरप के साथ दो तस्करों को पकड़ा। कफ सिरप को नेपाल ले जाने की योजना थी। कफ सिरप मोतिहारी की ओर से लाया जा रहा था। नेपाल में इसे नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है। गिरफ्तार लोगों में पश्चिमी चंपारण जिले के शनिचरी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गोईन्ता टोला निवासी जन्मेजय कुमार मिश्रा व नेपाल के बारा जिले के कवही थाना क्षेत्र के जमुनिया गांव निवासी रमेश प्रसाद यादव शामिल हैं। कफ सिरप सहित पिकअप को जब्त कर लिया गया है। दोनों तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज की गयी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...