बक्सर, फरवरी 16 -- पेज तीन की लीड ---- टॉस्क फोर्स कार्ड निर्गमन के लिए ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की समीक्षा में पाया कि वर्त्तमान में जिला में प्रपत्र-क 4295 व प्रपत्र-ख 1394 आवेदन जांच के लिए लंबित जिले में 22.72 प्रतिशत पीडीएस दुकानों का किया निरीक्षण माह जून 2025 तक ही मार्जिन मनी का भुगतान किया गया है 25 फरवरी तक राशन वितरण करने का निर्देंश दिया गया 14 फरवरी तक पीडीएस परख एप के माध्यम से निरीक्षण बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभाकक्ष में सोमवार को जिला आपूर्ति टॉस्क फोर्स की बैठक हुई। अध्यक्षता डीएम साहिला ने किया। इस दौरान ई-केवाईसी, ऑनलाइन राशन कार्ड निर्गमन, राशन का उठाव व वितरण की समीक्षा की गयी। बताया गया कि 84.95 प्रतिशत लाभुकों का ई-केवाईसी के साथ बक्सर जिला सूबे में चौथे स्थान पर है। हालांकि इसमें नावानगर,...