हमीरपुर, अप्रैल 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में इस बार 84.62 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज राठ के छात्र नमन 94.20 फीसदी अंकों के साथ जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी कॉलेज के छात्र आकाश 93.40 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे हैं। गतवर्ष भी इसी कॉलेज के इंटरमीडिएट के छात्र दीपांशु ने जनपद टॉप करने के साथ ही प्रदेश की मेरिट में सातवां स्थान प्राप्त किया था। लगातार कॉलेज बोर्ड परीक्षा परिणामों में अपना दबदबा कायम किए हुए है। ग्रामीण इलाकों के भी कॉलेजों के परीक्षार्थियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। छात्राएं टॉपटेन लिस्ट में पिछड़ती हुई दिखाई दी हैं। यह भी पढ़ें- परीक्षा परिणामों में चित्रगुप्त इंटर कॉलेज का रहा दबदबा एकमात्र छात्रा पं.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टे...