औरैया, जून 25 -- जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्डों में दर्ज लाभार्थियों का ई-केवाईसी कार्य तेज कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि भारत सरकार के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के निर्देश पर राशन कार्ड में दर्ज सभी पांच वर्ष से अधिक आयु के सदस्यों का ई-केवाईसी कराया जाना अनिवार्य है। 24 जून तक जनपद में 84,128 यूनिटों का ई-केवाईसी कराया जाना शेष है। जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे अपने-अपने राशन कार्ड में दर्ज पांच वर्ष से अधिक आयु के सभी सदस्यों का ई-केवाईसी एवं आधार प्रमाणीकरण जल्द से जल्द करा लें। यह भी पढ़ें- राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए बदला नियाम, अब e-KYC हो गई अनिवार्य यह प्रक्रिया नजदीकी उचित दर विक्रेता के यहां उपलब्ध ई-पॉस मशीन के माध्यम से निशुल्क कराई जा सकत...