नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- कमजोर लिस्टिंग के बाद हीरो मोटर्स के शेयरों ने जबरदस्त वापसी की है। 2% से ज्यादा के डिस्काउंट पर लिस्टिंग के बाद हीरो मोटर्स के शेयर बुधवार को NSE में 20 पर्सेंट की तूफानी तेजी के साथ 98.40 रुपये पर पहुंच गए हैं। BSE में कंपनी के शेयर 20 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 98.51 रुपये पर जा पहुंचे हैं। हीरो मोटर्स का मार्केट कैप बुधवार को 4474 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। डिस्काउंट पर लिस्ट हुए थे हीरो मोटर्स के शेयरहीरो मोटर्स (Hero Motors) के शेयर बुधवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 2.38 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ 82 रुपये पर लिस्ट हुए। वहीं, BSE पर हीरो मोटर्स के शेयर 2.26 पर्सेंट के डिस्काउंट के साथ 82.10 रुपये पर लिस्ट हुए। आईपीओ में कंपनी के शेयर का दाम 84 रुपये था। हीरो मोटर्स का आईपीओ दांव लगाने के लिए ...