वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी। 'स्वच्छ जल, स्वच्छ मन' अभियान के चौथे चरण का आयोजन बनारस सहित देश के 930 शहरों में हुआ। सतगुरु माता सुदीक्षा एवं निरंकारी राजपिता रमित के मार्गदर्शन में काशी में 84 घाटों पर भक्तों ने वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया। शुभारंभ वाराणसी व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजीत सिंह बग्गा ने किया। उन्होंने कहा कि सभी को इस अभियान से प्रेरणा लेनी चाहिए। स्वागत जोनल इंचार्ज सिद्धार्थ शंकर ने किया। इस दौरान स्क्रीन के माध्यम से सतगुरु माता सुदीक्षा का प्रवचन भी भक्तों ने सुना। माता सुदीक्षा ने कहा कि कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि शब्दों से नहीं, बल्कि कर्मों से दी जाती है। यदि हम स्वयं को उनके अनुयायी कहते हैं, तो हमें आत्ममंथन करना होगा कि क्या हम वास्तव में प्रेम, सेवा, करुणा और समदृष्टि जैसे मानवीय गुणों को अपने जीवन में धारण कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.