बदायूं, मार्च 30 -- बदायूं। शहर के सर्राफा बाजार स्थित 84 घंटा हनुमान मंदिर पर रविवार को कामदा एकादशी के अवसर पर हवन किया गया। इसके बाद बैठक आयोजित की गई। जिसमें दो अप्रैल को मनाए जाने वाले श्रीबालाजी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर रूपरेखा तैयार की गई। मंदिर के पुजारी सुधीर मिश्रा ने बताया संकट मोचन श्रीबालाजी हनुमान बाबा का जन्मोत्सव विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दो अप्रैल को धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सुबह पांच बजे संकट मोचन श्री बालाजी हनुमान बाबा का विशेष श्रृंगार होगा, छह बजे सुंदरकांड का संगीतमय पाठ, 10 बजे 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग दर्शन के बाद 101 दीपकों से हनुमान बाबा की महा आरती उतारी जाएगी। इसके बाद 11 बजे कन्या भोज के बाद 12 बजे से भंडारा किया जायेगा। बैठक में रामगोपाल पटवा, प्रदीप पटवा, अनुराग शर्मा, बसंत देवल, त...