अयोध्या, अप्रैल 9 -- अयोध्या,संवाददाता। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर घरों से निकलने वाली गंदी नालियों का पानी भरा रहने से परिक्रमा करने निकले साधु-संतो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत भागीपुर में 84 कोसी मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है। यहां सड़क पर बने गड्डों में साल भर गंदा पानी जमा रहता है। परिक्रमा शुरू होने के बाद भी प्रशासन के द्वारा सड़क को सही न कराने से स्थानीय लोगों में रोष है। 84 कोसी परिक्रमा करने वाले परिक्रमार्थियों का एक जत्था बुधवार को रामपुर भगन के ऊंचगांव स्थित पौराणिक स्थल सूर्यकुंड पहुंच कर दर्शन पूजन किया। 650 परिक्रमार्थियों वाला यह दल आज या कल तहसील मिल्कीपुर स्थित इनायत नगर पहुंच जायेगा। लेकिन इनायतनगर पहुंचने से पहले परिक्रमा कर रहे साधु-संतो के दल को आस्तिक मंदिर दर्शन करने के बाद ग्राम पंचायत...