बस्ती, मार्च 31 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। अयोध्या की विश्व प्रसिद्ध 84 कोसी परिक्रमा सदियों पुरानी आस्था और परंपरा का प्रतीक है। इस धार्मिक यात्रा में श्रद्धालु भगवान श्रीराम के राज्य की परिधि माने जाने वाले 84 कोस क्षेत्र का भ्रमण करते हैं। मान्यता है कि इस परिक्रमा को करने से मनुष्य को 84 लाख योनियों के चक्र से मुक्ति मिलती है और पुण्यफल की प्राप्ति होती है। चैत्र पूर्णिमा पर मखौड़ाधाम में विशाल मेला लगता है, जहां दूरदराज से साधु-संत और श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस दिन श्रद्धालु मनोरमा नदी में स्नान करते हैं और भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हैं। अगले दिन वैशाख प्रतिपदा को भोर में स्नान के बाद परिक्रमा यात्रा विधिवत प्रारंभ होती है। परिक्रमा का पहला पड़ाव छावनी क्षेत्र में रामरेखा नदी तट स्थित रामरेखा मंदिर होता है, जहां श्रद्धालु रात्रि वि...