84 करोड़ के साइबर फ्राड का खुलासा, तीन गिरफ्तार
आजमगढ़, जुलाई 17 -- आजमगढ़, संवाददाता। साइबर क्राइम थाना की पुलिस ने गुरुवार को 84 करोड़ रुपये की साइबर फ्राड की घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपी ऑनलाइन व्यापार और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी के माध्यम से घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने इस गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार उनके पास से पांच मोबाइल फोन, दो एटीएम कार्ड और 3860 रुपये नकद बरामद किए हैं। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने पुलिस लाइन में गुरुवार को खुलासा करते हुए बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल पर प्राप्त एक एक्सिस बैंक खाते की तकनीकी जांच की गई। इस खाते से लगभग 20 राज्यों से 73 एनसीआरपी शिकायतें दर्ज थीं। इन शिकायतों में ऑनलाइन व्यापार और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर धोखाधड़ी की गई थी। जांच में पाया गया कि इस खाते में विभिन्न साइबर अपराधों से संबंधित बड़ी रकम का लेन-देन हुआ था। दर्ज शिकायतों क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.