नई दिल्ली, मार्च 3 -- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर पिछले कुछ महीनों से लगातार लुढ़क रहे हैं। ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने ऑल टाइम हाई लेवल से 83 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए। कंपनी के शेयर मंगलवार 2 मार्च 2026 को BSE में इंट्राडे के दौरान लुढ़कते हुए 21.21 रुपये पर जा पहुंचे। ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का नया निचला स्तर भी बनाया। कंपनी के शेयर सोमवार को कारोबार के आखिर में 24.07 रुपये पर बंद हुए। ऑल टाइम हाई से 83% से अधिक की गिरावटओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) के शेयर अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) से 83 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए हैं। कंपनी के शेयर 20 अगस्त 2024 को 157.53 रुपये पर थे। ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के शेयर 2 मार्च 2026 को 24.07 रुपये पर बंद ह...