वाराणसी, मार्च 31 -- वाराणसी। नगर निगम ने बकाया गृहकर, जलकर-सीवरकर के मामले में 83 हजार भवनों को चिह्नित किया है। इन पर कुल 18 करोड़ बकाया है। बड़े बकाएदारों के रूप में जोनवार भवनों की सूची बनाई गई है। इनमें सारनाथ जोन में सर्वाधिक भवन शामिल हैं। 31 मार्च के बाद नगर निगम मूल धनराशि पर 50 प्रतिशत विलंब शुल्क भी लगाएगा। यदि 31 मार्च तक इन भवन स्वामियों ने बकाया जमा नहीं कराया तो उन्हें एक अप्रैल से ब्याज में छूट का लाभ नहीं मिलेगा। नगर निगम प्रशासन इनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी शुरू करेगा। शहर में एक लाख 48 हजार से अधिक भवन स्वामियों ने कुल 185.78 करोड़ रुपये टैक्स जमा किया है। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि भवन स्वामियों की सुविधा के लिए मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश पर भी निगम मुख्यालय और सभी जोनल कार्यालयों के टैक्स कलेक्शन सेंटर ...