रिषिकेष, जनवरी 22 -- श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह शुक्रवार को ऋषिकेश कैंपस में आयोजित होगा। इसमें शैक्षणिक-सत्र 2024-25 के परंपरागत और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के कुल 20,664 छात्र-छात्राओं को स्नातक-स्नातकोत्तर की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। 83 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया जाएगा, जिसमें 59 छात्राएं शामिल हैं। विवि के कुलपति डॉ. एनके जोशी ने गुरुवार को ऋषिकेश कैंपस में प्रेसवार्ता कर दीक्षांत समारोह के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) के हाथों से छात्र-छात्राओं को उपाधि और मेडल प्रदान किए जाएंगे। स्नातक स्तर पर कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी को 'श्रीदेव सुमन' मेडल, परास्नातक में तीन विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने...