83 जरूरतमंद मोतियाबिंद मरीजों का नेपाल में कराया गया नि:शुल्क ऑपरेशन
किशनगंज, सितम्बर 1 -- दिघलबैंक। दिघलबैंक पंचायत की पहल पर नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में चिन्हित 83 जरूरतमंद मोतियाबिंद मरीजों का सोमवार को नेपाल के बिर्तामोड़ स्थित मेची आंखा अस्पताल में नि:शुल्क ऑपरेशन कराया गया। पंचायत की इस पहल से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को बड़ी राहत मिली है। बताया गया कि रविवार को दिघलबैंक पंचायत में आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई थी। जांच के दौरान चिकित्सकों ने कई लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई। चिकित्सकीय परामर्श के बाद 83 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर सभी चिन्हित मरीजों को नेपाल के बिर्तामोड़ स्थित मेची आंखा अस्पताल ले जाया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा उनका नि:शुल्क ऑपरेशन किया गया। यह भी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.