फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 31 -- फर्रुखाबाद। जिले में हाईस्कूल इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। एक अप्रैल को मूल्यांकन की आखिरी तिथि थी, लेकिन अब माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव ने ईद और रामनवमी के अवकाश को देखते हुए उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन की तिथि को बढ़ाकर 4 अप्रैल तक कर दिया है। हालांकि जिले के तीन मूल्यांकन केंद्र में से दो केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पूर्ण कर लिया गया है। एक केंद्र पर मात्र 8283 उत्तर पुस्तिकाओं का ही मूल्यांकन कार्य कराया जाना है। इसलिए एक अप्रैल को ही मूल्यांकन कार्य निपटा लिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...