बिहारशरीफ, जनवरी 30 -- 828 टन एफआरके चाहिए, मिल मात्र 34 टन, चावल आपूर्ति में हो रही परेशानी डीएम ने धान खरीद की समीक्षा की बिहारशरीफ, निज संवाददाता। डीएम कुंदन कुमार ने कलेक्ट्रेट में धान खरीद और चावल आपूर्ति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार चावल आपूर्ति करने का आदेश दिया। उन्होंने बताया कि 828.25 टन फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (एफआरके) की मांग की गई है। अब तक मात्र 33.3 टन एफआरके ही मिली है। इससे चावल आपूर्ति में विलंब होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि एक लाख 22 हजार टन धान खरीद का लक्ष्य है। 55 हजार 836 टन धान खरीद हो चुकी है। 228 समितियों में से 213 को राइस मिल से जोड़ा गया है। शेष 15 को जोड़ा जा रहा है। 22 उसने और 10 अरवा राइस मिल में चावल तैयार किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...