अररिया, जनवरी 31 -- जोगबनी, हि.प्र.। नेपाल के कोशी प्रदेश अंतर्गत भोजपुर में 826 किलो गांजा के साथ नेपाली पुलिस ने नौ धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गांजा ढोने में इस्तेमाल एक ट्रैक्टर को भी जब्त किया है। कोशी प्रदेश प्रहरी कार्यालय विराटनगर मिली जानकारी अनुसार ट्रैक्टर पर लदे 826 किलो गांजा जब्त करते हुए मौके से 9 लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इन सभी से पुलिस पूछताछ कर रही है। बताया गया कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उक्त गांजा भोजपुर से धनकुट्टा की ओर लाया जा रहा था। धनकुट्टा से आगे भेजा जाना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.