बरेली, जून 9 -- मुख्यमंत्री के निर्देश पर सड़क हादसों में कमी लाने के लिए शनिवार और रविवार को चलाए गए दो दिवसीय अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की। इस दौरान 821 वाहनों का चालान कर 62 लाख रुपये से अधिक जुर्माना भी लगाया गया। एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान ने बताया कि फरीदपुर, फतेहगंज पश्चिमी, बहेड़ी, भोजीपुरा और हाफिजगंज टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर ट्रैफिक पुलिस, थाना पुलिस और आरटीओ की टीम ने यह अभियान चलाया। इस दौरान कुल 8279 वाहनों की चेकिंग कर 821 वाहनों का चालान किया गया और 62.34 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह भी पढ़ें- 821 वाहनों का चालान कर 62 लाख लगाया जुर्माना इनमें से प्रेशर हॉर्न पर 307, शराब पीकर वाहन चलाने पर 126, मोडिफाइड साइलेंसर पर 09 और फॉल्टी व बिना एचएसआरपी के 379 वाहनों के चालान ...