बदायूं, जुलाई 3 -- बदायूं, संवाददाता। तीन दिवसीय यूपी टीईटी लिखित परीक्षा का गुरुवार से आगाज हो गया। पहले दिन सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सीसीटीवी की निगरानी एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में संपन्न हुयी। डीएम अवनीश राय एवं एसएसपी अंकिता शर्मा, एडीएम प्रशासन अरुण कुमार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया, जहां सब कुछ ठीक मिला। दो पालियों में संपन्न हुयी परीक्षा में कुल 82.78% परीक्षार्थी शामिल हुये। यह भी पढ़ें- चार केंद्रों में पहले दिन कड़ी निगरानी में हुई टीईटीपरीक्षा केंद्र यूपी टीईटी लिखित परीक्षा के लिये राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, दास कॉलेज, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, इस्लामियां इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, पार्वती...