नई दिल्ली, जनवरी 24 -- बीते एक साल से सूर्यकुमार यादव का बल्ला खामोश था। लगातार उन पर और उनकी फॉर्म पर सवालिया निशान खड़े किए जा रहे थे। लेकिन रायपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सूर्यकुमार यादव का बल्ला गरजा और उन्होंने 82 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। मैच में एक समय तक 8 गेंदों में 8 रन बनाकर खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने मात्र 36 गेंदों में 200 से अधिक के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए यह रन बनाए। सूर्यकुमार यादव के लिए यह मैच और ये 82 रन इसलिए भी खास रहे क्योंकि, पिछली लगातार 23 पारियों में उनके बल्ले से कोई भी अर्धशतक नहीं निकला था और कप्तान होने के नाते खराब प्रदर्शन के कारण लगातार आलोचना का शिकार होना पड़ा रहा था और प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बार टीम से ज्यादा उनके खुद के फॉर्म के बारे में सव...