आरा, मार्च 28 -- शाहपुर। बहोरनपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ पुरुषोत्तमपुर मोड़ पर से 180 एमएल की 82 पीस फ्रूटीनुमा 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ सोनू कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह पुरुषोत्तमपुर के मनोज यादव का पुत्र बताया जाता है। वह उत्तर प्रदेश से शराब लेकर आ रहा था कि पुलिस ने उसे दबोच लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...