नोएडा, जून 10 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। जिले की 82 ग्राम पंचायतों में 2.09 लाख मतदाता वोट डाल सकेंगे। बुधवार को जिला प्रशासन ने अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया है। सूची के अनुसार इन मतदाताओं में 98964 महिलाएं व 110598 पुरुष मतदाता शामिल हैं। एडीएम (प्रशासन) मंगलेश दुबे ने बताया कि मतदाता सूची प्रकाशन निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, खंड विकास अधिकारी कार्यालय और सभी ग्राम पंचायत कार्यालय में चस्पा की गई है। लोग मतदाता सूची देख सकते हैं। जिले में ग्राम प्रधान के 82 पद, जिला पंचायत सदस्य के 5 पद, बीडीसी के 113 पद और ग्राम पंचायत सदस्य के 1,044 पद हैं जिन पर इसी वर्ष चुनाव होना है। हालांकि, अभी चुनावों को लेकर तिथि घोषित नहीं हुई। जिले में ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त ह...