नई दिल्ली, मई 15 -- लगभग तीन साल तक कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझने के बावजूद पश्चिम बंगाल के निमता की रहने वाली अद्रिजा गान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गुरुवार को घोषित पश्चिम बंगाल कक्षा 12वीं परीक्षा के परिणामों में अद्रिजा ने राज्य की मेरिट लिस्ट में संयुक्त रूप से 10वां स्थान हासिल किया है। बागबाजार स्थित रामकृष्ण सारदा मिशन सिस्टर निवेदिता गर्ल्स स्कूल की छात्रा अद्रिजा ने 500 में से 487 नंबर से अपनी अटूट इच्छाशक्ति का परिचय दिया है। इससे पहले उन्होंने कक्षा 10वीं की परीक्षा में भी 94 प्रतिशत नंबर्स हासिल किए थे।बीमारी के दर्द के बीच जारी रही पढ़ाई अद्रिजा की स्वास्थ्य संबंधी जंग साल 2018 में शुरू हुई थी, जब वह कक्षा 6 का फाइनल एग्जाम दे रही थीं। उन्हें 'टी-सेल लिंफोमा' नामक एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर का पता चला था। उनके पि...