मेरठ, दिसम्बर 17 -- दिल्ली के सराय काले खां से मेरठ के मोदीपुरम तक रैपिड रेल संचालन का मामला संसद में उठा। राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सरकार का ध्यान आकृष्ट करते हुए रैपिड रेल को पूरे 82 किलोमीटर में चलाने की मांग की। उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे किनारे औद्योगिक कॉरिडोर में छोटे भूखंडों की मांग की। डॉ वाजपेयी ने मंगलवार को राज्यसभा में मेरठ महानगर से संबंधित दो महत्वपूर्ण विषयों को सदन के समक्ष उठाया और सरकार से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा 82 किलोमीटर दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का निर्माण हो चुका है। 55 किलोमीटर में ही संचालन हो रहा है। शेष भाग पर ट्रायल पूरा हो चुका है। दिन में चार बार खाली रैपिड ट्रेन आती-जाती है, जबकि लाखों लोग इसके चालू होने की प्रतीक्षा में हैं। वाजपेयी ने कहा इसके चालू होने से लोगों का समय बचेगा,...