82 कर्मचारियों के हैंड हेल्ड मशीन से हुए एक्सरे
रामपुर, जून 26 -- 100 दिवसीय टीबी रोगी खोज अभियान में गुरुवार को फेयर एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड में हैंड हैल्ड मशीन द्वारा 82 कर्मचारियों की हैंड हेल्ड एक्सरे मशीन द्वारा स्क्रीनिंग की गई। इनकी रिपोर्ट रिएक्टिव आने पर जांच के लिए बलगम के नमूने लिए जाएंगे। डीटीओ डा. सत्यप्रकाश ने कहा कि फैक्ट्री में काम करने वाले लोगों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी आवश्यक है। हैंड हेल्ड मशीन के द्वारा फेफड़ों में किसी भी संक्रमण को शीघ्र पता करने की क्षमता होती है। जिसकी रिपोर्ट तुरंत प्राप्त कर ली जाती है और मरीज का समय से उपचार शुरू हो जाता है। उन्होंने बताया कि लगातार खांसी रहना, बलगम आना और वजन कम होना टीबी रोग के लक्षण हो सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.