नई दिल्ली, अप्रैल 16 -- Signature Global share: बाजार में भारी उतार-चढ़ाव के बीच गुरुवार को रियल एस्टेट कंपनी सिग्नेचर ग्लोबल के शेयर डिमांड में थे। ट्रेडिंग के अंत में कंपनी के शेयर की कीमत एक पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 810 रुपये पर पहुंच गई। वहीं, ट्रेडिंग के दौरान यह शेयर 816 रुपये तक गया। शेयर में उछाल की वजह कंपनी का एक बड़ा प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट के तहत इटली की कंपनी के साथ मिलकर 812 लक्जरी फ्लैट बनाए जाएंगे।लैम्बोर्गिनी के साथ डील सिग्नेचर ग्लोबल ने गुरुग्राम में एक लक्जरी आवासीय परियोजना विकसित करने के लिए इटली के लाइफस्टाइल ब्रांड टोनिनो लैम्बोर्गिनी के साथ डील की है। इस परियोजना में करीब 2,900 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। कंपनी ने बताया- टोनिनो लैम्बोर्गिनी रेजिडेंसेज गुरुग्राम, नामक यह ब्रांडेड हाउसिंग प्रोजेक्ट सेक्टर 71 ...