बिजनौर, सितम्बर 6 -- शिक्षक दिवस के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर आचार्य आर एन केला इंटर कालेज में शिक्षकों के सम्मान समारोह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 61 प्राथमिक स्तर, 15 माध्यमिक स्तर व पांच अन्य शिक्षकों को मुख्यमंत्री राज्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रविवार को मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आचार्य आरएन केला इंटर कालेज में शिक्षकों के सम्मान समारोह के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी राजमोहन द्वारा मां सरस्वती चित्र माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम को मुख्यमंत्री द्वारा संबोधित किया गया, जिसका सीधा प्रसारण आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज, नजीबाबाद के सभा कक्ष में दिखाया गया। यह भी पढ़ें- Hajipur News: महनार : रामशरण राय बीएड कॉलेज में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित मुख्...