81 वाहनों पर कार्रवाई, 2.41 लाख जुर्माना वसूले
बदायूं, जून 6 -- एआरटीओ प्रवर्तन एवं प्रशासन हरिओम ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यालय परिसर में पौधे लगाये। इसके बाद 81 अनधिकृत रूप से संचालित ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की। एआरटीओ एवं यात्रीकर अधिकारी अनुभव चौधरी सात ओवरलोड वाहनों का चालान कर चार वाहनों को सीज कर दिया। इनसे 2.41 लाख प्रश्नमन शुल्क वसूल किया गया। 11 अनाधिकृत रूप से संचालित ईको/बस/ईटिंग वाहनों पर कार्रवाई की। 10 वाहन सीज किये। इंटरसेप्टर से 35 चालान बिना हेलमेट, 21 चालान बिना सीट बेल्ट, 10 चालान वाहन चलाते समय मोबाइल के प्रयोग, 11 चालान रॉन्ग साइड वाहन चलाने पर काटे। एआरटीओ ने बताया कि चेकिंग का सिलसिला जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.