आरा, फरवरी 12 -- गड़हनी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव में होली के लिए स्टॉक जुटाने की गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी के दौरान एक घर से लगभग 81 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला पकड़ी गई। गड़हनी पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया, जबकि पुलिस को देख उसका बेटा फरार हो गया। पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष कमलजीत ने बताया कि सूचना मिली कि डुमरिया गांव निवासी लालबिहारी यादव के घर अमित कुमार उर्फ बंटी अपने घर में अंग्रेजी शराब रखे हुए हैं और अपनी मां के साथ मिलकर शराब की बिक्री कर रहे हैं। इसके बाद छापेमारी की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...