मधुबनी, अप्रैल 1 -- मधुबनी,एक संवाददाता । जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे सामूहिक दवा सेवन अभियान को अच्छी सफलता मिल रही है। स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार अब तक लक्ष्य के करीब 81 फीसदी लोगों ने फाइलेरिया से बचाव के लिए दवा का सेवन कर लिया है। शहरी क्षेत्र के वार्ड 1 से 45 तक आंगनबाड़ी सेविकाएं और स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दवा खिला रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक दवा पहुंचाकर बीमारी के प्रसार को रोकना है। जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. डी. एस. सिंह ने बताया कि फाइलेरिया एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से रोकथाम योग्य बीमारी है, जो मच्छरों के जरिए फैलती है। समय पर दवा का सेवन करने से इस बीमारी से बचाव संभव है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा लगातार जागरूक...