धनबाद, फरवरी 25 -- धनबाद। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) आयोजित 11वीं कक्षा की परीक्षा बुधवार से शुरू होगी। 81 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा ली जाएगी। यह परीक्षा उन्हीं परीक्षा केंद्रों में होगी, जहां पर इंटर की परीक्षा हुई थी। 11वीं कक्षा की परीक्षा 25, 26 व 28 फरवरी को दो-दो पालियों में ली जाएगी। 27 फरवरी को नगर निकाय चुनाव मतगणना के कारण गैप दिया गया है। 11वीं कक्षा की परीक्षा में 25 हजार से अधिक परीक्षार्थियों के शामिल होने की बात कही जा रही है। जैक के निर्देशानुसार परीक्षा केंद्रों में तैयारी कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.