बेगुसराय, जून 18 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। उत्तर बिहार के पवित्र शिवनगरी बाबा हरिगिरिधाम में ईंधन बचत, स्वस्थ जीवनशैली एवं प्रदूषण-मुक्त भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को गढ़पुरा में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ साइकिल यात्रा करते हुए पूजा-अर्चना करने स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह पहुंचे। सर्वप्रथम महादेव की पूजा-अर्चना कर उनसे आशीर्वाद लिया। सत्यनारायण सिंघानिया के बड़े पुत्र मनोज सिंघानिया के द्वारा 4.5 लाख की राशि से निर्मित होने वाले प्याऊ का शिलान्यास किया। हरिगिरिधाम में कार्यालय के सामने स्थित हॉल में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत जिले के कई कार्यकर्ता भी बाबा हरिगिरिधाम पहुंचे।

केंद्र सरकार की योजनाएँ के...