नई दिल्ली, मई 6 -- टाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में तूफानी तेजी आई है। तेजस नेटवर्क्स के शेयर बुधवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 13 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 489 रुपये पर पहुंच गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर पिछले दिनों बुरे हाल में पहुंच गए थे। टाटा ग्रुप की इस कंपनी के शेयर 80 पर्सेंट से ज्यादा तक लुढ़क गए थे। हालांकि, इधर तेजस नेटवर्क्स के शेयरों में अपने 52 हफ्ते के निचले स्तर से 65 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। तेजस नेटवर्क्स के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 761.95 रुपये है। 65% से अधिक चढ़ गए तेजस नेटवर्क्स के शेयरटाटा ग्रुप की कंपनी तेजस नेटवर्क्स के शेयर 52 हफ्ते के लो लेवल से 65 पर्सेंट से ज्यादा उछल गए हैं। तेजस नेटवर्क्स के शेयर 27 जनवरी 2026 को 294.10 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर बुधवार 6 मई 202...