मधुबनी, मार्च 14 -- मधुबनी, विधि संवाददाता। जिला कोर्ट में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 809 मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा हुआ। पक्षकारों के बीच ढाई करोड़ से अधिक की राशि पर समझौता हुआ। कोर्ट में पेंडिंग 239 आपराधिक मामलों का निपटारा हुआ। सबजज प्रथम तेज कुमार प्रसाद एवं अजय आनंद के पीठ में रिकॉर्ड 113 आपराधिक मामलों का निपटारा किया गया। बैंक ऋण के 570 मामलों का निष्पादन किया गया। पंजाब नेशनल बैंक के सबसे अधिक 109 मामलों का निष्पादन हुआ। ट्रैफिक चालान के 111 मामले निपटाए गए। राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत प्रधान जिला जज दीपांकर पांडेय, डीएम आनंद शर्मा, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश जय किशोर दुबे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सैयद मोहम्मद फजलुल बारी, रचना राज, सबजज तेज कुमार प्रसाद तथा प्राधिकार के सचिव एसीजेएम संदीप कुमार चैतन्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.