बहराइच, सितम्बर 30 -- रुपईडीहा। नेपालगंज उप महानगर पालिका के वार्ड नं 2 स्थित सिने रायल सिनेमा घर के पास एक होटल के कमरे में छापा मारकर मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो शाखा नेपालगंज व बांके जिले की पुलिस ने 80 8 ग्राम स्मैक सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों की पहचान नानपारा के मिरियासी टोला निवासी रिजवान अहमद इदरीसी, माज अहमद व रफत खान के रूप में हुई है। इनके साथ भारतीय नम्बर प्लेट की स्कूटी भी बरामद हुई है। ब्यूरो के अनुसार स्कूटी अब्दुल खान पुत्र अल्ताफ खान के नाम से आरटीओ कार्यालय में दर्ज है। उक्त जानकारी देते हुए बांके जिले के डीएसपी व पुलिस प्रवक्ता प्रतीत सिंह राठौर ने बताया कि हमारे जवानों ने बीते सितंबर माह में भारतीय क्षेत्र से लाई गई 999 ग्राम 410 मिलीग्राम स्मैक बरामद की है। नेपाल में स्मैक का उत्पादन है नही। भारतीय क्षेत्...