ललितपुर, जून 13 -- ललितपुर। जनपद में 28 जून से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। विभिन्न विभागों के सामंजस्य से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को दो बूंद जिन्दगी की पिलाई जाएगी। इसकी तैयारियों को लेकर विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिये कि बूथ दिवस रविवार को सभी विद्यालय खुले रहेंगे और मिड डे मील भी पकेगा। यदि कोई भी कर्मचारी अनुपस्थित पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलास्तरीय नोडल अधिकारियों को ब्लाकवार प्रभारी नामित करने होंगे। यह भी पढ़ें- पोलियो महाअभियान: सुदूर इलाकों पर रखी जाएगी विशेष नजर इसके बाद अभियान के पूर्व गतिविधियों का अनुश्रवण, क्षेत्रीय भ्रमण, सायंकालीन समीक्षा व समस्त वैक्सीनेटरों का प्रशिक...