नई दिल्ली, अप्रैल 4 -- ऐसा लग रहा है कि OPPO, OPPO Pad Mini नाम के एक नए डिवाइस के साथ कॉम्पैक्ट टैबलेट सेगमेंट में कदम रखने की तैयारी कर रहा है। लॉन्च से पहले ही इसके कई लीक्स सामने आ चुके हैं। अब तक सामने आई लीक से पता चलता है कि यह एक छोटा टैबलेट होगा, लेकिन तगड़े स्पेसिफिकेशन्स पैक करेगा। कहा जा रहा है कि इस छोटू टैबलेट में OLED डिस्प्ले के साथ 8000mAh की तगड़ी बैटरी मिलेगी।8.8 इंच का OLED डिस्प्ले पॉपुलर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक बार फिर इसकी डिटेल्स लीक की हैं। लीक के मुताबिक, इस टैबलेट में 3:2 आस्पेक्ट रेश्यो वाली 8.8-इंच की OLED डिस्प्ले होगी, जो आम तौर पर मीडिया पर फोकस करने वाले लेआउट से थोड़ी अलग है। पढ़ने और आम इस्तेमाल के लिए यह ज्यादा बेहतर साबित हो सकती है। यह भी पढ़ें- खुश हो जाएंगे Samsung फैन्स, S26 सीरीज में आ रह...